Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार पोर्टल पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। जो राज्य इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, उन राज्यों का अध्ययन कर अपने प्रदेश में भी लागू किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पोर्टल में लगातार सुधार लाने की आवश्यकता है, उन्होंने इसके लिए फीडबैक की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अपणी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने पेंडेंसी को अभियान चला कर अगले 15 दिनों में निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसमें विभागों के लिए रैंकिंग सिस्टम भी शामिल किया जाए, एवं खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को लिस्ट में उपर रखा जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि उन्नति पोर्टल का मुख्य उद्देश्य अंतर्विभागीय मामलों को निस्तारित करने में तेजी लाना है। उन्नति पोर्टल का इस दिशा में ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन किया जा सके इसके लिए लगातार सिस्टम में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आम जन को घर पर उपलब्ध कराए जाने हेतु व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने चारधाम मार्गों में ऐसे क्षेत्रों जो नेटवर्क से आच्छादित नहीं हैं, को शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र ITDA CALC बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को कंप्यूटर का एडवांस नॉलेज मिल सके इसके लिए लगातार कोर्स अपडेट किए जाने और अधिक से अधिक कोर्स शामिल किए जाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सचिव श्रीमती सौजन्या, निदेशक आईटीडीए श्री अमित कुमार सिन्हा, और अपर सचिव IT आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top