Headline
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

मुख्य सचिव ने अगत्स्यमुनि रूद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के सम्बन्ध में वित्त व्यय समिति की बैठक ली

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में अगत्स्यमुनि रूद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के सम्बन्ध में वित्त व्यय समिति की बैठक ली। बैठक के दौरान समिति द्वारा 1765.61 लाख लागत की इस योजना को सहमति प्रदान की गयी।

मुख्य सचिव ने कहा कि अगत्स्यमुनि रूद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अन्य खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेशभर के लिए अगले 5-10 सालों का व्यापक प्लान तैयार किया जाए, जिससे प्रदेश को अगले 5 से 10 सालों में खेल सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके। जहां कम से कम कार्य करके खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकती हैं, उनमें तुरन्त कार्य शुरू किया जाए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेशभर में आवश्यकता आधारित खेल सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलने के लिए मैदान और अन्य सुविधाएं मिलने लगेंगी तो, प्रदेश के युवा नशे एवं अन्य गलत कार्यों की ओर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे निजी विद्यालय हैं जिनके पास खेल का मैदान है परन्तु फंड्स की कमी के कारण अपने खेल के मैदानों को उचित रूप से प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे सभी सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों आदि के खेल मैदानों में भी क्षेत्र की आवश्यकता आधारित खेल की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर फोकस किया जाए। इससे स्कूल एवं स्थानीय लोग इन खेल मैदानों का लाभ उठा पाएंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदण्डे सहित अपर सचिव एवं निदेशक खेल श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top