Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए ये ज़रूरी निर्देश

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में राज्य में नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी नशामुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि जो नशामुक्ति केंद्र अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि मेंटल हेल्थ केयर सेंटर सेलाकुई को और मजबूत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिचरों हेतु 5 कमरों की व्यवस्था के साथ ही 10 डोरमेट्री की व्यवस्था शीघ्र अतिशीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं के लिए एक डेडीकेटेड हेल्पलाइन नम्बर भी शुरू किए जाने के निर्देश दिए, कहा कि दूर दराज के लोगों को भी इसकी जानकारी हो इसके लिए इसका प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं के लिए एक – एक डेडीकेटेड मोबाईल मेंटल हेल्थ केयर वैन शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसे मानसिक स्वास्थ्य रोगी जिनका उपचार अपने घरों में चल रहा है उन्हें नजदीकी उपलब्ध चिकित्सक के पास दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के प्रयास किए जाएं, ताकि उन्हें दवाओं के लिए सेलाकुई तक न आना पड़े। उन्होंने रिहैबिलिटेशन सेंटर्स के लिए नई स्कीम तैयार किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी रिहैबिलिटेशन सेंटर्स में पर्याप्त मात्रा में बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बहुत अच्छा कार्य कर रहे निजी और एनजीओ के माध्यम से चल रहे केंद्रों को सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री एल फैनई, सचिव श्री आर राजेश कुमार एवं एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर श्री वी. मुरूगेशन सहित अन्य सम्बन्धित उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top