Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

मुख्य सचिव ने चीफ इंजीनियर जल निगम को फटकार लगाई,जानिएं कारण?

मसूरी।मसूरी यमुना पेयजल योजना के कार्य में अव्यवस्थाओं देखकर मुख्य सचिव ने चीफ इंजीनियर जल निगम को फटकार लगाई। जिसके बाद चीफ इंजीनियर केके रस्तोगी जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ मसूरी की सड़कों पर उतर आए हैं।

मसूरी में पेयजल योजना के तहत मसूरी मालरोड सहित कई क्षेत्रों में पेयजल लाइन डालने का कार्य अव्यवस्थित और धीमी गति से चल रहा है।जिसको लेकर मसूरी नगर पालिका परिषद के सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया है।सभासदों ने मसूरी मालरोड ग्रीन चौक पहुंचे और जल निगम और ठेकेदार के खिलाफ आवाज बुलंद कर जमकर नारेबाजी की. साथ ही वहां सड़क खोदने के काम को रूकवा दिया।

मुख्य सचिव की फटकार के बाद जल निगम चीफ इंजीनियर केके रस्तोगी अधिकारियों के साथ मसूरी पहुंचे और मालरोड के साथ अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर ठेकेदार को 24 घंटे काम कर मालरोड को दुरस्त करने के साथ मलबा हटाने और एंटिंक रेलिंग और पोलो को ठीक करने के निर्देश दिये।

सभासदों ने कहा जल निगम और ठेकेदार द्वारा पहले पूर्व में क्षतिग्रस्त सड़को को ठीक कराया जाये।जिससे की लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है. वहीं, मसूरी में सभी स्कूल भी खुल गए है, जिस कारण बच्चों और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।माल रोड में कोई संपर्क मार्ग भी नहीं है, जिसमें यातायात को सुचारु किया जा सके. ऐसे में लोगों को जाम के झाम से भी दो-चार होना पड़ रहा है।

सभासदों ने कहा जनप्रतिनिधि होने के कारण जनता की समस्याओं को उठाना उनका कर्तव्य है। ऐसे में मसूरी में पेयजल योजना का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन पेयजल लाइनों को डालने का कार्य अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है. उसका वह पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं. पूर्व में क्षतिग्रस्त सड़को को पहले निर्माण कराएं जाये. जिससे कि लोगों की समस्या ना हो।

पेयजल योजना की कार्य की धीमी गति और अव्यवस्थाओं को लेकर सभासदों ने जल निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काम को रुकवाया. वहीं, सभासदों के विरोध के बाद पेयजल योजना के कार्य में अव्यवस्थाओं देखते हुए मुख्य सचिव ने जल निगम के चीफ इंजीनियर को फटकार लगाई।जिसके बाद चीफ इंजीनियर केके रस्तोगी जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ मसूरी की सड़कों पर उतर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top