Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

“मोक्ष” पर सियासत जारी, राजीव महर्षि ने लगाया भाजपा पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप

[ad_1]

देहरादून। चारधाम यात्रा पर लोग मोक्ष प्राप्ति के लिये आते हैं बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में उबाल है। भाजपा प्रवक्ता के बयान के बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस बेहद गुस्से में है। वहीं इस पूरे मसले पर भाजपा को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। देशभर में भाजपा प्रवक्ता के बयान की निंदा हो रही है।उत्तराखण्ड प्रदेश कॉग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सत्तासीन भाजपा के प्रवक्ता शादाब शम्स के चारधाम यात्रा पर दिये गये बयान को नितान्त गैरजिम्मेदाराना और अवाछित करार देते हुए राज्य सरकार भाजपा नेतृत्व से तत्काल माफी मांगने को कहा है। महर्षि ने यह टिप्पणी शादाब शम्स के उस बयान पर की है जिसमें उन्होंने कहा है कि चारधाम यात्रा पर लोग मोक्ष प्राप्ति के लिये आते हैं और अधिकारी भी यही मानते हैं।
राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता को सनातन की मूल्य – मान्यताओं और परम्पराओं का अध्ययन करने के बाद ही कोई टिप्पणी करनी चाहिये थी लेकिन इस मामले में न सिर्फ भाजपा ने सनातन धर्म का अपमान किया है बल्कि भाजपा प्रवक्ता ने भी अपनी अल्पग्यता का परिचय दिया है।

उन्होने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्था करने में अपनी नाकामी छिपाने के लिये भाजपा सरकार और उसकी पार्टी के लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं। उन्हेंं मोक्ष और तीर्थाटन का भेद भी पता नहीं है और समाज को ग्यान देने की कुचेष्टा कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले करीब 40 लोग अब तक भाजपा सरकार की नाकामी और लापरवाही के कारण अकाल काल के गाल में समा चुके हैं और भाजपा के नादान प्रवक्ता इसे मोक्ष का नाम देकर लोगोें के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय उस पर नमक छिड़क रहे हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता। उन्होनें भाजपा नेत्तृत्व की आलोचना करते हुए कहा है कि सनातन धर्म जैसे सम्वेदनशील मुद्दे पर गैर् जानकार और गैरजिम्मेदार व्यक्ति से बयान दिलवा कर वह श्रधालुओं का क्यों अपमान करना चाहती है। उन्हें इस बात को साफ करना चाहिए। अव्यवस्था, कुप्रबन्धन, नाकामी और लापरवाही पर इस तरह के बयानो से पर्दा नहीं डाला जा सकता। इससे सिर्फ दिमागी दिवालियापन ही उजागर होता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top