Headline
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड दिए तोड़

उत्तरकाशी।यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर दो दिन से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक यात्रियों को दर्शन कराया है। करीब 6 किमी पैदल दूरी तय कर यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड यात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री धाम में 2023 में 28 मई को सर्वाधिक 12,045 तीर्थयात्री पहुंचे थे, जो पिछले कई सालों बाद रिकॉर्ड बना था। लेकिन इस साल गत दिवस यमुनोत्री में 12,148 तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। यमुनोत्री में दर्शन को तीर्थयात्रियों की भीड़ जुटने का सिलसिला जारी है। इ

सके मद्देनजर प्रशासन द्वारा बैरियर और गेट सिस्टम लागू कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। अब यमुनोत्री धाम में दर्शन सुचारू रूप से हो रहे हैं। यमुनोत्री की भीड़ गंगोत्री धाम में पहुंचने से दबाव बढ़ गया है। यहां दो दिन में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। पिछले साल गंगोत्री में 29 मई को रिकॉर्ड 13,670 तीर्थयात्री एक दिन में पहुंचे थे। जो इस साल गत दिवस 18,973 हो गया है। यह अब तक का सर्वाधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रिकॉर्ड बन गया है। जबकि आज गंगा सप्तमी पर टिहरी और उत्तरकाशी जिले की देव डोलियों के पहुंचने से दबाव और बढ़ गया। जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति काफी मुस्तैदी से श्रद्धालुओं की मदद कर रही है।

गंगोत्री धाम में संकरे मार्ग और वाहनों के दबाव बढ़ने की वजह से जिला प्रशासन द्वारा उत्तरकाशी रामलीला मैदान, हीना, भटवाड़ी, गंगनानी, सुक्की, झाला, हर्षिल, धराली से बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की संख्या को नियंत्रित किया जा रहा है यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर दो दिन से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक यात्रियों को दर्शन कराया है। साथ ही प्रशासन, पुलिस एवं मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों को जलपान कराया गया। गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रात 2 बजे तक बाजार खुला रहा। धाम में तीर्थयात्रियों की व्यवस्थित तरीके से आवाजाही कराई जा रही है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा मार्ग पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही भोजन, पानी, मेडिकल व्यवस्था तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल दोनों धामों में भीड़ नियंत्रित हैं। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुरोध पर देर रात तक मंदिर में तीर्थयात्रियों को दर्शन कराए गए। मंदिर समिति ने देर रात तक पहुंचे श्रद्धालुओं को मुफ्त जलपान भी कराया। तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो, मंदिर समिति सहयोग के लिए हरसमय तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top