Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

यहां तीन पत्रकारों पर रंगदारी का हुआ मुकदमा दर्ज,लोक निर्माण के ठेकेदार से 50हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

खटीमा।सीमांत खटीमा के दो यूट्यूबर व एक न्यूज चैनल के पत्रकार पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के कर्मचारी से 50000 की रंगदारी मांगने के आरोप पर कोतवाली खटीमा में मुकदमा दर्ज हुआ है। खटीमा कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार के साइड इंचार्ज की तहरीर पर रंगदारी मांगने के आरोप पर धारा 386 के तहत तीनों कथित पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले में खटीमा से टनकपुर रोड निवासी नवीन चंद्र पांडे ने खटीमा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को तीन कथित पत्रकार कंजाबाग रोड स्थित है लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जा रही नाली निर्माण स्थल पर आए। नाली निर्माण में अनियमितता की बात कर सरकारी कार्य को जहां बंद करा दिया गया वही ₹50000 की रंगदारी मांगने लगे। साथी खुद को पत्रकार बता कर मीडिया में दुष्प्रचार की भी धमकी दी गई।

इस पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के साइड इंचार्ज नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि उनके द्वारा सरकारी दिशानिर्देशों में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है उसके बावजूद भी पत्रकारों द्वारा उन्हें धमकाकर रंगदारी मांगने का कार्य किया गया है जिसको लेकर उन्होंने खटीमा कोतवाली में क्षेत्र के पत्रकार भरत चुफाल, वैभव अग्रवाल व अशोक सरकार के खिलाफ रंगदारी मांगने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी गई है।

उक्त मामले में खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा जहां तीनों ही पत्रकारों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथी इस पूरे मामले में खटीमा कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार को जांच अधिकारी बना मामले की जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल कथित पत्रकार जहां खटीमा में यू ट्यूब चैनल चलाते है वही खटीमा क्षेत्र में पत्रकारों द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आने के बाद खटीमा पुलिस ने भी उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही हेतु जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top