Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

यात्रा के लिए तैयार है चारधाम का प्रवेशद्वार, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं ने दी जानकारी

ऋषिकेश।उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज 3 मई को होगा।चारधाम यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।वहीं, उत्तराखंड में नई सरकार गठन के बाद सरकार का पहला टास्क यात्रा सीजन का सफल संचालन है।

ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि ऋषिकेश पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए तैयार है और यहां पर सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है।जिस तरह से पिछले 2 सालों से लगातार कोरोना महामारी के चलते चारधाम यात्रा सुचारू ढंग से नहीं चल पाई है, लेकिन अब कोरोना का असर कम होते ही इस बार भव्य यात्रा सीजन की उम्मीद की जा रही है। जिसको लेकर यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश में यात्रियों के रुकने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था है और साथ ही रेन बसेरा स्वच्छता आदि पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 2019-20 स्वच्छता सर्वेक्षण में ऋषिकेश के मानक पर पूरे उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहा है।वहीं पूरे देश में संतों की भूमि ऋषिकेश का स्थान 53वां रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम का लगातार फोकस है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्थ रखा जाए और जिस तरह से लोग अपने मन में ऋषिकेश को लेकर कल्पना करते हैं उसी तरह से जब वह यहां आए तो उनको देखने को मिले।इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय योग कैपिटल भी है. जिसके चलते यहां पर देश-विदेश से भी लोग आते हैं और इसलिए यहां की भूमिका बेहद बढ़ जाती है. इस को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की जा रही है।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा का सभी को बेसब्री से इंतजार है।इस बार प्रदेश में 3 मई से यात्रा सीजन शुरू हो रहा है। चारधाम यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।वहीं, उत्तराखंड में नई सरकार गठन के बाद सरकार का पहला टास्क यात्रा सीजन का सफल संचालन है। वहीं इसको लेकर शासन-प्रशासन और स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में भी तैयारियां अपने चरम पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top