Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

युवा खिलाडियों को आगे बढने को प्रोत्साहित कर रही सरकार: महाराज

देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना के साथ साथ सरकार युवा खिलाडियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को पजिटिलानी, कालसी स्थित मिनी स्टेडियम में पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा 5 से 7 जून तक चलने वाली विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2022 के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्राम पंचायत समाल्टा स्थित मंदिर में चल्दा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत किया।

पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा आयोजित विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि
संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि खेल के क्षेत्र में केन्द्र की मोदी सरकार का सबसे बड़ा कदम रहा ‘खेलो इंडिया’ की पहल। इस मुहिम के जरिए भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक अवसर प्रदान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना के साथ साथ प्रदेश सरकार भी युवा खिलाडियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उत्तराखंड की अनेक खेल प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसलिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिएं।

कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने पजिटिलानी, चन्दौ किशऊ मोटर मार्ग का ईच्छाडी क्वानू तक और ग्राम ऊभरेऊ से मण्डौली तक मोटर मार्ग के विस्तारीकरण की घोषणा करने के साथ-साथ भूमि की उपलब्धता पर लोक निर्माण विभाग का विश्रामगृह बनाने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर कालसी ब्लाक प्रमुख मधुर सिंह चौहान, खुशीराम शर्मा, महेंद्र सिंह तोमर, प्रभु लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, कृपाराम शर्मा, कल्याण सिंह चौहान, जवाहर दत्त शर्मा, अमर सिंह तोमर, सरदार शर्मा श्याम सिंह तोमर, कांति राम शर्मा, अतर सिंह तोमर एवं भीम दत्त शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top