Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन, मेदांता में चल रहा था इलाज, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना

[ad_1]

नई दिल्ली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। उनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। साधना के फेफड़े में संक्रमण होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। बता दें कि साधना गुप्ता प्रतीक यादव की मां थीं और बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सास थीं। मुलायम सिंह आज ही साधना को देखने के लिए मेदांता पहुंचे थे। साधना गुप्ता को कुछ दिनों से बुखार भी था। इसीलिए उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव मालती और मुलायम सिंह के ही बेटे हैं। साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। वह मूल रूप से औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। उनकी पहली शादी साल 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था लेकिन पति से उनकी बनी नहीं इसलिए उनका तलाक हो गया। बाद में साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह से शादी कर ली। साधना, मुलायम सिंह से 20 साल छोटी थीं। उनके एक बेटा प्रतीक यादव भी है। साधना गुप्ता यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सौतेली मां थीं।

मालती देवी था मुलायम की पहली पत्नी का नाम
अखिलेश यादव की बायोग्राफी ‘बदलाव की लहर’ में इस बात का जिक्र है कि मुलायम की मां मूर्ति देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उस समय साधना गुप्ता ही मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। एक बार इलाज के दौरान एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन देने जा रही थीं, जिसके बाद साधना ने उस नर्स को रोक दिया। जब मुलायम को ये बात पता लगी तो वह उनसे प्रभावित हो गए और दोनों के रिश्ते की शुरुआत हो गई।

साल 2003 में साधना को मिला पत्नी का दर्जा
मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद ही सार्वजनिक तौर पर साधना को अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया था। ये साल 2003 का समय था। साधना की वजह से अखिलेश यादव अपने पिता से नाराज भी हो गए थे। हालांकि साधना और उनके बेटे प्रतीक कभी राजनीति में नहीं आए। लेकिन प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने विधानसभा का चुनाव लड़ा है। अपर्णा यादव इस समय बीजेपी की नेता हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top