Headline
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

ये तरीके अपनाकर आप आसानी से चुका सकते हैं Home Loan

दिल्ली।होम लोन की किस्त मासिक आय का सबसे बड़ा खर्च होती है। पिछले एक साल में ब्याज दर बढ़ने से लोगों पर ईएमआई के बोझ में भी काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में लंबे समय तक किसी के लिए भी ईएमआई भरना मुश्किल भरा हो सकता है, लेकिन आप कुछ तरीकों से अपना होम लोन का भुगतान जल्द से जल्द कर सकते हैं, जिसके बारे में हम अपनी रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

साल में एक बार करें एकमुश्त भुगतान

किसी भी लोन का जल्द से जल्द भुगतान करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप साल में कम से कम एक बार एकमुश्त आंशिक भुगतान जरूर करें। यह आपके लोन राशि का 20 से 25 प्रतिशत तक हो सकता है। इससे आप पर ईएमआई का बोझ भी कम होगा और मूल राशि कम होने से लोन की अवधि भी बढ़ सकती है। एकमुश्त आंशिक भुगतान आप एनुअल बोनस आदि मिलने के समय कर सकते हैं।

कम अवधि का चयन करें

किसी भी व्यक्ति के लिए लोन लेते समय उसकी अवधि का काफी महत्व होता है। जितने लंबे समय के लिए आप लोन लेते हैं उतना ही अधिक का भुगतान करना होता है। वहीं, जितने कम समय के लोन लेते है, उतनी ही कम ब्याज का भुगतान करना होता है। ऐसे में लोन कम अवधि में जल्द चुक जाता है।

अधिक ईएमआई

अधिक ईएमआई का भुगतान करके भी अपने लोन का जल्द भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए साल दर साल ईएमआई बढ़ाना भी एक अच्छा हो सकता है, क्योंकि साल दर साल आपकी आय बढ़ती है। इस कारण ईएमआई में बढ़ोतरी करते हुए लोन का भुगतान करना एक अच्छा विकल्प होता है।

लोन ट्रांसफर

लोन ट्रांसफर भी जल्द ईएमआई से छुटकारा पाने का एक तरीका है। अगर ब्याज दर बढ़ रही है तो आपको उन बैंकों में लोन ट्रांसफर कराना चाहिए, जो कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर कर रहे हैं। इससे ब्याज दर बढ़ने से आप पर ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top