Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

योगी के प्रस्तावित दौरे से पहले मंत्री धन सिंह रावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

[ad_1]

देहरादून। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमकेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विथ्यानी में उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित व्यवस्था जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं से मुलाकात कर पठन-पाठन की जानकारी ली। आयोजित बैठक के बाद मंत्री, उत्तर प्रदेश मा. मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे।

यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर . मंत्री ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में शौचालय, विधुत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि लोगों को आने-जाने हेतु अलग-अलग रास्ते बनाये, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अतिथियों के लिए भव्य व सुन्दर मंच बनाये। मंत्री ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात भी की।

इस दौरान जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण कोटद्वार को निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में जाने वाले मार्ग का सुधारीकरण तथा शौचालय में जाने वाले मार्ग को बेहतर बनाना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, तहसीलदार मनजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष पौखाल विनय चन्दोला, महामंत्री संजय रावत, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द लखेड़ा सहित मानेंद्र सिंह, महेंद्र व अन्य उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top