Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौर पर पहुंचे उत्तराखंड,भारत-चीन सीमा पर जवानों संग मनायेंगे दशहरा

देहरादून।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इसी कड़ी में राजनाथ सिंह देहरादून पहुंचे। राजनाथ सिंह आर्मी एरिया में सेना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, इस दौरे पर राजनाथ सिंह बदरीनाथ के दर्शन करेंगे. रक्षा मंत्री भारत चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी में सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।जहां सीएम धामी सहित बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद राजनाथ सिंह देहरादून में मौजूद रक्षा मंत्रालय के निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून गढ़ी कैंट में मौजूद आर्मी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 5 अक्टूबर को सुबह राजनाथ सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।इस दौरान वो उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे।

वहां से लौटने के बाद राजनाथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे।अपने इस दौरे पर राजनाथ सिंह देहरादून आर्मी एरिया में आज सेना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरे में उनकी पब्लिक मीटिंग और पार्टी पदाधिकारियों से बैठक प्रस्तावित नहीं है।बता दें कि उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा 2 में एवलॉन्च की चपेट में आने से पर्वतारोहियों की मौत पर राजनाथ सिंह दुख जताया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां सीएम धामी समेत कई दिग्गजों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया। देहरादून में राजनाथ सेना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां जवानों ने उन्हें गाना सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top