Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार उत्‍तराखंड में सैनिकों के साथ मनाएंगे दशहरा, देश के अंतिम गावं माणा भी जाएंगे रक्षामंत्री

[ad_1]

देहरादून। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजनाथ सिंह के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वह सुबह बदरीधाम पहुंचेंगे। यहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। उनका चमोली जिले के माणा से चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयदशमी पर्व मनाने का कार्यक्रम है । वहां से लौटकर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पांच अक्टूबर को चमोली जिले के माणा और औली में सीमा चौकियों पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। इसके बाद इसी दिन बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना भी करेंगे। प्रशासन की ओर से रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की है। बताया गया कि रक्षा मंत्री बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे औली पहुंचेंगे। यहां पर सेना के जवानों की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद माणा रवाना होंगे।

राजनाथ सिंह बदरी विशाल की करेंगे पूजा-अर्चना
यहां पर वे सेना की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने के साथ ही सेना के जवानों के दशहरा भी मनाएंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना करेंगे। बदरीनाथ धाम में दर्शन के बाद उसी दिन देहरादून के रवाना हो जाएंगे।

चमोली जनपद की सीमा सर्वाधिक संवेदनशील
बता दें कि उत्तराखंड में चीन से सटी चमोली जनपद की सीमा सर्वाधिक संवेदनशील है। चमोली की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में चीन ने वर्ष 2014 से 2018 तक दस बार घुसपैठ की थी। इन्‍हें आइटीबीपी के जवानों ने नाकाम कर दिया। बाड़ाहोती में सेना और आइटीबीपी हमेश सतर्क रहती है।

18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है माणा गांव
भारत का अंतिम गांव माणा चमोली जनपद में बदरीनाथ से तीन किमी दूर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां रडंपा जनजाति के लोग रहते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top