Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

रणबीर की ब्रह्मास्त्र हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज को महीनों बीत चुके हैं, लेकिन रिलीज के बाद भी यह लगातार सुर्खियों में है। सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड बना चुकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने अब डिजिटल रिलीज की दुनिया में भी एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। इस खबर से बेशक फिल्म के प्रशंसकों का दिल गदगद हो उठेगा।

एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी फिल्म ब्रह्मास्त्र 4 नवंबर को हॉटस्टार पर आई थी। ओटीटी पर आने के बाद यह प्रशंसकों को आकर्षित करती रही। ब्रह्मास्त्र भारत में हॉटस्टार पर पहले 10 दिनों में स्ट्रीम किए गए घंटों के आधार पर अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। दर्शकों पर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब दीवानगी दिखी, क्योंकि वे खासतौर पर हॉटस्टार पर अपनी पसंद की भाषा में इस फिल्म को देख पाए।

इससे पहले यामी गौतम की फिल्म अ थर्सडे हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी गई थी, वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर यह रिकॉर्ड फिल्म गहराइयां ने बनाया था। शर्मा जी नमकीन, दसवीं, जलसा, लूप लपेटा जैसी फिल्मों को भी इस साल ओटीटी पर खूब देखा गया।

निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा, मैं हॉटस्टार पर ब्रह्मास्त्र के डिजिटल प्रीमियर की प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हूं। इसके लिए पूरी टीम ने जो कोशिश की है, वो खूब रंग लाई। मैं सभी प्रशंसकों को फिल्म को प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। रणबीर ने कहा, मैं ब्रह्मास्त्र को हॉटस्टार पर मिली प्रतिक्रिया से खुश हूं। यह उन सभी के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट था और अयान मुखर्जी के लिए भी, जिन्होंने इस पर एक दशक तक काम किया।

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी हैं। यह फिल्म कुछ मायावी अस्त्रों की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देती है। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 431 करोड़ रुपये की कमाई की। फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।

रणबीर को ब्रह्मास्त्र 2 में देखा जाएगा। वह फिल्म एनिमल में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें उनका एक ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। रणबीर निर्देशक लव रंजन की एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी बनी है। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top