Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

रविवार ऋषिकेश में मेरठ निवासी एक युवक गंगा में बहा

ऋषिकेश।रविवार की सुबह ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में मेरठ निवासी एक युवक गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक नौकल सिस्टम्स कंपनी में प्रोजेक्ट हेड है। नोकल सिस्टम्स एक इंजीनियरिंग समाधान प्रदाता और औद्योगिक स्वचालन, एकीकृत समाधान और सेवा देने वाली कंपनी है। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुट गई है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे मेरठ से आए दो लोग शिवपुरी में गंगा में नहा रहे थे। अंकुर गोयल (40 वर्ष) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर मेरठ गंगा में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आ गया।

इस दौरान उसके साथ आए एक युवक अक्षय निवासी हमीरपुर हिमाचल जो गंगा किनारे खड़ा था ने अंकुर को बचाने की कोशिश की। मगर वह भी बहने लगा, जिसे वहां खड़े अन्य लोगों ने किसी तरह से नदी से बाहर निकाला।अंकुर गोयल का कुछ पता नहीं चल पाया।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के अनुसार अंकुर गोयल अपनी कंपनी के 35 अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को होटल ग्रैंड शिवा, शिवपुरी में रुके हुए थे। अंकुर के परिवार जनों को सूचित कर दिया है। एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम गंगा में बहे युवक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top