Headline
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के सीमान्त क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्ट के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

[ad_1]

देहरादून।  शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश के सीमान्त क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्ट के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों में सडक, एयर, डिजिटल और नेटवर्क कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस किया जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमान्त क्षेत्रों में लोगों को आधारभूत सुविधाएं जैसे सड़क, शिक्षा, अस्पताल आदि को प्राथमिकता से पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में ढ़ांचागत व अवस्थापना विकास को प्राथमिकता के आधार पर करने का प्रयास किया जाएगा।

राज्यपाल ने प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में आवासीय विद्यालय व अस्पताल का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने कार्य कर रही सभी एजेन्सियों को ढ़ांचागत व अवस्थापना विकास हेतु ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि तैयार प्रस्तावों को केन्द्रीय गृहमंत्री को प्रस्तुत कर इन प्रोजेक्ट्स पर यथाशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

राज्यपाल ने इन क्षेत्रों में नये ट्रेकिंग व माउन्टेनियरिंग स्थल चिन्हित किये जांए, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढेंगी और लोगों की आर्थिकी सुधरने के साथ-साथ पलायन राकने में भी सहायता मिलेगी। इस दौरान उन्होने बार्डर एरिया से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आर.के.सुधांशु, अपर सचिव राज्यपाल स्वाती एस. भदौरिया, मुख्य अभियन्ता बी.आर.ओ शिवालिक ब्रिगेडियर राजीव श्रीवास्तव, आदि उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top