Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

राज्यपाल ने जेके सीमेंट लिमिटेड द्वारा आयोजित 31वें “आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर” समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जेके सीमेंट लिमिटेड द्वारा आयोजित 31वें “आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर” समारोह में प्रतिभाग किया। मसूरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने जेके सीमेंट की ओर से देश–विदेश के 13 वास्तुकारों को उनके बेहतरीन वास्तुशिल्प के लिए “आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर” पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट शामिल हैं और वास्तुकला के लिए एक बड़ा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की कुछ दशकों में दुनिया ने सभी क्षेत्रों में तीव्र प्रगति की है जिसमें निर्माण क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है जो आप जैसे वास्तुकारों के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जेके सीमेंट लिमिटेड ने पिछले 30 वर्षों से वास्तुकला को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जो सराहनीय कदम है। राज्यपाल ने कहा कि मा.प्रधानमंत्री ने लाल किले से जो पांच संकल्प लिए उन संकल्पों को पूरा करने में सम्मानित होने वाले आर्किटेक्ट बड़ा रोल अदा कर सकते हैं।

जेके सीमेंट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन डॉ. निधि पति सिंघानिया ने कहा की जेके सीमेंट 45 वर्षों से राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दे रहा है। जेके व्हाइट सीमेंट दुनिया भर के 43 देशों में बेचा जाता है और कंपनी की दो सब्सिडी, जेके सीमेंट वर्क्स फुजैरा दुबई और जेके व्हाइट सीमेंट (अफ्रीका) लिमिटेड के साथ एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति दर्ज है ।

कार्यक्रम के दौरान जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया, सलाहकार आर्किटेक्ट रजतकांत, प्रशासक राणा प्रताप सिंह सहित भारत और विदेशों के विभिन्न हिस्सों से आये और देहरादून के आर्किटेक्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top