Headline
आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम
आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम
नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित
नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित
बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पावन चिंतन धारा आश्रम के अध्यक्ष प्रो. पवन सिन्हा ‘‘गुरूजी’’ ने भेंट की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पावन चिंतन धारा आश्रम के अध्यक्ष प्रो. पवन सिन्हा ‘‘गुरूजी’’ ने भेंट की

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पावन चिंतन धारा आश्रम के अध्यक्ष प्रो. पवन सिन्हा ‘‘गुरूजी’’ ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने पावन चिंतन धारा के तहत लांच किए गए कार्यक्रम ‘‘प्रोजेक्ट यूपीएससी’’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पावन चिंतन धारा आश्रम के सहयोग से जल्द ही उत्तराखंड में प्रोजेक्ट यूपीएससी की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी यह प्रोजेक्ट सिक्किम राज्य में चल रहा है।

इस प्रोजेक्ट की समन्वयक सुरभी शर्मा ने बताया कि आश्रम द्वारा सिविल सेवाओं में तैयारी करने वाले बच्चों के लिए इस प्रोजेक्ट को लांच किया है। ऐसे बच्चे जो सिविल सेवाओं में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं लेकिन पारिवारिक, आर्थिक या अन्य परिस्थितियों से सिविल सेवाओं की तैयारी नही कर पाते उन्हें आश्रम द्वारा इस प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि ऐसे बच्चों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। आश्रम में विशेषज्ञ अध्यापकों सहित पूर्व सिविल सेवकों द्वारा बच्चों को टिप्स दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की विशेषता है कि इसमें समय प्रबंधन से लेकर दैनिक जीवनचर्या के प्रबंधन और बच्चों के व्यक्तित्व विकास को निखारने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द एक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें संस्था द्वारा बच्चों को परामर्श के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से यहां के युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसे बच्चों को सिविल सेवाओं की तैयारी का मौका मिल पाएगा जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं में विशेषकर बालिकाओं में असीमित प्रतिभाएं हैं वे संसाधनों के अभाव में अपना सपना पूरा करने से न रह जाय, उनके लिए यह प्रोजेक्ट मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में बालिकाओं को विशेषरूप से वरियता दी जाएगी जिससे वे सिविल सेवाओं की तैयारी कर सकें। राज्यपाल ने प्रो. पवन सिन्हा को इस प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखंड को चुनने पर उनका आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top