Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

राज्य कर्मचारियों को जल्द मिलेगी चार फीसदी डीए की सौगात,CM धामी ने कही ये बात

देहरादून।प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को जल्द ही चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को आश्वासन दिया है। परिषद के मुताबिक, एक-दो दिन में डीए जारी हो जाएगा।

परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से राज्य सचिवालय में बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों की तरह चार फीसदी डीए की किस्त जारी करने का अनुरोध किया। किस्त जारी होने के बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के समक्ष पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था को लागू करने का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि आगामी कैबिनेट बैठक में शिथिलीकरण का प्रस्ताव लाया जाएगा।

पांडेय के मुताबिक, बुधवार को परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एसीपी के तहत 10,16 व 26 वर्ष की सेवा में पदोन्नति वेतनमान मंजूर किए जाने के लिए बैठक की मांग की। इस पर उन्होंने जल्द बैठक बुलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल, संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चौधरी ओमवीर सिंह, अरविंद बिज्लवाण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top