Headline
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

रानीपोखरी में एक व्यक्ति ने की अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

[ad_1]

देहरादून।  डोईवाला क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोपित महेश कुमार ने अपनी ही मां, पत्‍नी और तीन बेटियों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपित महेश कुमार ने इन पांचों हत्‍याओं से पहले पूजा पाठ भी की और इसके बाद खूनी तांडव मचा दिया। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को बारी बारी से मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, और उससे इस हत्‍याकांड की वजह पूछी जा रही है।

आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के थाना अतर्रा जिला बांदा का रहने वाला है। डोईवाला में रानीपोखरी के नागाघेर में उसका अपना मकान है। जहां वह अपने परिवार के साथ रह रहा था।

आरोपित की मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी, वहीं उसकी एक बेटी भी दिव्यांग थी। आरोपित का एक भाई ऋषिकेश में रहता है। जिसे घटना की सूचना दी जा चुकी है। आरोपित अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है, उसने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा इसकी सूचना स्वजनों को दे दी गई है, और उन्हे मौके पर बुला लिया गया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर मौजूद हैं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नाम पता मृतक :-

1- बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी)
2- नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी)
3- अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री)
4- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री)
5- स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top