Headline
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

रायपुर तिराह पहुँचे महाराज, पं. महावीर शर्मा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून /रामपुर।मुजफ्फरनगर, रामपुर में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के साथ 02 अक्टूबर, 1994 में हुई पुलिस बर्बरता एवं अत्याचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की ओर से मुख्य पक्षकार और शहीद स्मारक को भूमि दान देने वाले पं. महावीर शर्मा के असमायिक निधन के पश्चात त्रयोदशी संस्कार में पहुँचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर रविवार को उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर स्थित रायपुर तिराह पहुँच कर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों की स्मृति में रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में शहीद स्मारक के निर्माण के लिए भूमि दानदाता स्वर्गीय पंडित महावीर शर्मा के असामयिक निधन के पश्चात त्रयोदशी संस्कार में पहुँच कर राज्य सरकार और उत्तराखंड की जनता की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

त्रयोदशी संस्कार के दौरान शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्व. पंडित महावीर शर्मा हमेशा से उत्तराखंड के पक्षधर रहे और वह रामपुर, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के साथ 02 अक्टूबर, 1994 में हुई पुलिस बर्बरता एवं अत्याचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की ओर से मुख्य पक्षकार भी रहे हैं। श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिये शान्ति पूर्ण तरीके से अपनी माँग को केन्द्र सरकार के समक्ष रखने के लिये दिल्ली जा रहे आन्दोलनकारियों के साथ रामपुर तिराहे में भारी रक्तपात हुआ था । उस दौरान आन्दोलनकारियों को सर्वप्रथम मदद पहुँचाने एवं संरक्षण देने में पं. महावीर शर्मा का अहम योगदान रहा है। त्रयोदशी संस्कार के समय पुत्र निर्दोष शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा और पोता शुभम शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top