Headline
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान

राष्टीय पंचायती राज दिवस के मौके पर कैबीनेट मंत्री रेखा आर्य ने की शिरकत

देहरादून।राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिवस के उपलक्ष में देहरादून के एक होटल में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मिनिस्टर रेखा आर्य ने शिरकत की। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम में सशक्तिकरण पुरस्कार 2022 वितरित किए गए जिसमें देश भर से 32 ग्राम प्रधानों को पुरस्कार दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा आर्य देश भर से आए ग्राम प्रधानों को पुरस्कार वितरण किया और मंच को संबोधित करते हुए कहा की पंचायती राज की शुरुआत ग्राम के वार्ड मेंबर से शुरू होती है। इस व्यवस्था के तहत जुड़े होने से जनता के बीच में जुड़ने का मौका मिलता है ।साथ ही इस व्यवस्था से जुड़ने के बाद हम जनप्रतिनिधि जनता की आवाज बन प्रशासन से काम करवा पाते हैं। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा की पद के बजाय काम की महत्ता ज्यादा है। प्रधान से प्रधानमंत्री तक का सफर तय करना है तो प्रधानी सीखनी होगी, तब कोई भी जनता के कामों को करते हुए आपको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।

इसके अलावा उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं भी बढ़-चढ़कर जनप्रतिनिधि बनकर अच्छा काम जनता के लिए कर रही हैं। महिलाओं के लिए जो 50 पर्सेंट आरक्षण है यह महिलाओं के लिए बेहतर अवसर देता है । कार्यक्रम में 32 लोगों को पंचायत स्तर पर बेहतर काम करने के लिए सोशल सिक्योर ग्राम पंचायत पुरस्कार से महिला एवं बाल सशक्तिकरण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने वितरित किए। इस दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर जम्मू से आए मक्खन सिंह मनास जो कि होटल इंडस्ट्री से जुड़े है के ग्राम पंचायत में किये काम को सराहा। वही नागपुर से आए सुधीर पाटील जोकि एमबीए हैं के पंचायत स्तर पर बेहतर काम करने के जज्बे को सराहा और कहा की यही जज्बा हमें जनता की सेवा करने का मौका देता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के 2 ग्राम पंचायत जिसमें ऋषिकेश की खदरी खड़क माफ और केदार वाला जोकि विकास नगर के समीप है के ग्राम प्रधानों द्वारा सोशल सिक्योर ग्राम पंचायत के पुरस्कार से नवाजे जाने पर मंत्री महोदय ने खुशी जाहिर की और ऐसे ही ग्राम पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों को आगे भी काम करने को कहा। इस दौरान श्री डॉ मनोज पंत सीईओ सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस, श्री डीपी देवराड़ी रिटायर्ड डायरेक्टर पंचायतीराज, श्री एमएस नेगी सचिव एसडब्ल्यू सीडब्ल्यू सोसाइटी, श्री हरीश चंद्र सेमवाल सचिव महिला व बाल विकास,श्री मोहित चौधरी मुख्य प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top