Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले TMC नेता पर हुआ मुकदमा दर्ज

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता अखिल गिरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने रविवार को गिरी के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। चटर्जी ने गिरी के खिलाफ आईपीसी और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम की धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी चीफ ममता बनर्जी को गिरी को बर्खास्त कर देना चाहिए और खुद राष्ट्रपति मुर्मू से इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए।

FIR दर्ज कराने के बाद चटर्जी ने कहा, ‘ममता बनर्जी को इस मामले पर बयान देना चाहिए। अखिल गिरी उनकी सरकार में मंत्री हैं, उन्हें उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। वे दिल्ली आएं और माफी मांगें। वह जनता के बीच SC-ST के बारे में बहुत कुछ कह सकती हैं, लेकिन उनके मंत्रियों की यही असली भावना है।’

वहीं, अखिल गिरी की टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने रविवार को बांकुड़ा में सड़क जाम कर दी। कई आदिवासी समितियों के समर्थक आज खटड़ा, बांकुड़ा में सड़कों पर उतर आए। इन लोगों ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार को रोक दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।

मालूम हो कि वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद गिरी ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली थी। गिरि को 17 सेकंड के इस वीडियो में ‘राष्ट्रपति के रूप’ के बारे में टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर गिरी को मंत्री पद से बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

राज्य के सुधार गृह मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता गिरी को शुक्रवार देर शाम नंदीग्राम के एक गांव में रैली में कहते सुना गया कि, ‘उन्होंने (भाजपा) कहा कि मैं अच्छा नहीं दिखता हूं। हम किसी को उसके रूप से नहीं आंकते। हम (भारत के) राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’

विवाद खड़ा होने पर गिरी ने कहा, ‘मेरा आशय माननीय राष्ट्रपति का अनादर करने से नहीं था। मैं केवल उन बयानों का जवाब दे रहा था जो भाजपा नेताओं ने मुझ पर हमला करते हुए दिए हैं। हर दिन अपने रूप के कारण मैं मौखिक हमले का शिकार होता हूं। यदि किसी को लगता है कि मैंने राष्ट्रपति का अनादर किया है, तो मैं इस बयान के लिए माफी मांगता हूं। देश के राष्ट्रपति का मैं बहुत सम्मान करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top