Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले से मिले उत्तराखंड अध्यक्ष सेठपाल सिंह, संगठन विस्तार सहित कई मुद्दों को लेकर बंद कमरे में हुई दोनों नेताओं की बैठक

भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेता थाम सकते हैं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) का दामन

देहरादून। उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनने को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) ने ग्रांउड जीरो पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। युवा तुर्क नेता सेठपाल सिंह को पार्टी का उत्तराखंड अध्यक्ष बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने साफ संकेत दे दिये हैं कि पार्टी राज्य में संगठन विस्तार को लेकर गंभीर है। राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा-कांग्रेस के हाथ में ही समय-समय पर इस राज्य की सत्ता रही है। पार्टिया तो कई आई पर तीसरा मजबूत विकल्प कोई पार्टी नहीं बन पाई। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) एक उम्मीद जगाती हुई नजर आ रही है।

केंद्र की मोदी सरकार और महाराष्ट्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) सहयोगी पार्टी के तौर रहती है। वहीं प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) अपने दम पर जनता के बीच जाने का मन बना चुकी है। जिसके लिए पार्टी संगठन ने राज्य में टीम को विस्तार देना शुरू किया है, तो वहीं आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होने लगी है। पार्टी के उत्ताखंड प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह लगातार दिल्ली दौरा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उत्तराखंड के विषयों पर गहन चिंतन और चर्चा कर रहे है। जिससे समय से जनता के बीच जाकर जनहित के मुद्दो को तैयार किया जा सके और फिर सरकार से उन सभी मुद्दो पर जनता की आवाज बनकर जवाब मांगा जा सके।

मीडिया से बात करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) के उत्तराखंड अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष से संगठन विस्तार सहित राज्य से जुड़े कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि भाजपा-कांग्रेस के कई नेता उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) का दामन थाम सकते हैं। अभी बातचीत जारी है। सेठपाल सिंह ने कहा नई साल में राज्य में संगठन विस्तार कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top