Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

राष्ट्रीय खेलो का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियो को किया जाएगा प्रोत्साहित, मिलेंगे 1 लाख रूपये की धनराशि

राष्ट्रीय खेलो का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियो को किया जाएगा प्रोत्साहित, मिलेंगे 1 लाख रूपये की धनराशि

खेल महाकुंभ से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा-रेखा आर्या

31अक्टूबर से शुरू होंगे खेल महाकुंभ-2023 के आयोजन,राज्यपाल करेंगे महाकुंभ का शुभारंभ,खेल मंत्री ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

देहरादून।आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ के संबंध में जानकारी दी।खेल मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा जो कि दिसम्बर अंत माह तक चलेंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के अन्त तक पूर्ण किया जायेगा जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। खेल महाकुंभ का शुभारंभ राज्यपाल महोदय द्वारा किया जाएगा।न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर के कुंवरपुर में आयोजित होंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में पुरुस्कार राशि पिछले साल की तुलना ने बधाई गई है।कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पहले आने वाले को राशि 300 दूसरे पर 200 और तीसरे पर 150 है।

विकासखंडपर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ 662 न्याय पंचायतों,95 विकासखंडों ,13 जनपदों और राज्य स्तर पर 18 ग्रुपो में होंगे में होंगे जिनमे आयुवर्ग 14 से 17 बालक/बालिका की है जिसमे एथेलेटिक्स और कब्बडी शामिल है।

विकासखंड,जनपद और राज्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ में आयु वर्ग 14,17 और 19 है।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पहली बार दिव्यांगजन की ओपन महिला-पुरुष के मध्य भी खेल आयोजित किये जा रहे हैं जिनमे की एथेलेटिक्स और बैडमिंटन शामिल है।साथ ही बताया कि खेल महाकुंभ में एथेलेटिक्स, कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, फुटबाल,जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कराटे, बॉक्सिंग, मलखम्ब, हैंडबॉल, ताइक्वांडो सहित कई अन्य खेल भी आयोजित होंगे।

इस अवसर पर निदेशक युवा कल्याण, जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण धीरेन्द्र कुमार सिंह,धर्मेंद्र भट्ट जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top