Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

राहत भरी खबर- दिल्ली में पहली बार सामने आए कोविड के शून्य मामले, खोले गए सभी कंटेनमेंट जोन

दिल्ली। पहली बार दिल्ली में कोविड के शून्य मामले सामने आए हैं। मार्च 2020 में पहला मामला सामने आया था, उसके बाद से दिल्ली में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। घटते मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमित केवल 10 मरीज रह गए हैं। वहीं दिल्ली के सभी कंटेनमेंट जोन भी खोले जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को कोरोना के शून्य नए मामले सामने आए, जबकि नौ को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। राहत की बात है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई। इससे पहले दिल्ली में 15 जनवरी को एक, 14 जनवरी को तीन, 13 जनवरी को छह, 12 जनवरी को पांच और 11 जनवरी को तीन मामले सामने आए थे। दिल्ली में रविवार को 931 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें 0.0 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।

इस तरह अब तक दिल्ली में 2007313 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1980781 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26522 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 10 हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top