Headline
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

राहुल गांधी आज उत्तराखंड आएंगे,गढ़वाल और कुमाऊं में वर्चुअल रैली करेंगे

देहरादून।कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड आ रहे हैं।राहुल गांधी गढ़वाल और कुमाऊं में वर्चुअल रैली करेंगे और साथ ही वे उधम सिंह नगर के किच्छा के किसानों से चर्चा करेंगे।कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी को राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।इस दौरान वे गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही जगहों पर वर्चुअल रैली करेंगे।जिसकी शुरूआत वे उधम सिंह नगर के किच्छा से करेंगे।राहुल गांधी सुबह सबसे पहले किसानों से चर्चा करेंगे।उसके बाद लगभग 3 बजे हरिद्वार नेहरू युवा केंद्र में वर्चुअल रैली को भी राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के कार्यक्रमानुसार हरिद्वार से राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से लोगों से भी जुड़ेंगे। इस दौरान वे बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े करेंगे। उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि फिलहाल राहुल गांधी का कार्यक्रम 5 फरवरी के लिए तय कर दिया गया है।इस दौरान राहुल गांधी राज्य में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।14 फरवरी को प्रदेश में मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रचार-प्रसार के लिए उत्तराखंड आना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान वे गढ़वाल और कुमाऊं में वर्चुअल रैली कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे और साथ ही राहुल गांधी हरिद्वार में गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top