Headline
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

रूस से मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा अमेरिका

युक्रेन-रूस जंग। यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 16वां दिन है। इतना लंबा समय हो जाने के बाद भी दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर हमले जारी हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पिछले दो दिनों में यूक्रेन से करीब एक लाख लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं फेसबुक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रूसी आक्रमण व पुतिन के खिलाफ खुलकर बोलने की अनुमति दे दी है।

यूक्रेन में फंसे 242 छात्र आए वापस
ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे 242 और छात्र आज भारत वापस लौट आए। इन छात्रों को पोलैंड के रास्ते दिल्ली लाया गया। इनमें से एक छात्र हरदीप ने बताया कि वह सूमी में फंसा था। वहां हर तरफ बमबारी हो रही थी, लेकिन भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने हमारी बहुत मदद की। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहना चाहता हूं।

रूस से मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि, अमेरिका-यूरोपीय संघ व जी-7 देश रूस से व्यापार में मोस्ट फेवरेड नेशन का स्टेटस भी वापस लेंगे। दरअसल, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका व यूरोपीय संघ लगातार रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। रूस दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश बन गया है।

रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्थता कराने को तैयार चीन
रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने के लिए चीन एक बार फिर से मध्यस्थ बनने को तैयार है। पहले विदेश मंत्री और अब चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने के लिए चीन मध्यस्थता के लिए तैयार है। यह बयान ऐसे समय पर सामने आ रहे हैं, जब चीन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचना करने से इंकार कर चुका है।

कीव के बाहर फिर तैनात हुआ रूसी काफिला
यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर फिर से रूसी काफिला देखा गया है। एक अमेरिकी निजी कंपनी ने कहा कि, 10 मार्च को ली गईं सैटेलाइट तस्वीरों में कीव के उत्तर-पश्चिम में फिर से रूसी काफिला देखा गया है। यह काफिला पहले तितर-बितर हो गया था। कहा गया कि तस्वीरों में बख्तरबंद गाड़ियां हवाईअड्डे के नजदीक शहरों में घुसपैठ कर रही हैं। इस काफिले को जंगलों में पेड़ों की कतार में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top