Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

रैपर बना मोबाइल चोर,चढ़ा पुलिस के हत्‍थे

देहरादून।राजीवनगर स्थित दुकान से लाखों की चोरी में पुलिस में आरोपितों को दबोच लिया है। आरोपितों ने दुकान में सेंधमारी कर दो लाख से अधिक के आठ मोबाइल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया था। नेहरू कालोनी पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इनमें एक सिंगर रैपर है जबकि दूसरा होटल में काम करता है।

पैसे की ललक के कारण आरोपित चोरी की घटना को अंजाम देने लगे। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में हुई चोरी का भंडाफोड़ किया। बताया कि बीते 26 अक्टूबर को नवीन राणा पुत्र निवासी राजीव नगर ने थाना नेहरू कालोनी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपितों से सख्ती से पूछताछ करने पर मोबाइल की दुकान में चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर राजीव नगर से चोरी किए गए आठ मोबाइल, एक एयर फोन व दो चार्जर और पूर्व में आराघर क्षेत्र में एक दुकान से चोरी किए गए गोल्ड फ्लैक सिगरेट के 26 डिब्बे बरामद किए गए।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपित शिवम पंवार होटलों में नौकरी करता है और गौरव उर्फ गौरी एक सिंगर-रैपर है। दोनों ही नशे के आदी हैं। शौक पूरा करने के लिए वे चोरी कर धन जुटाते हैं।

*आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला*

बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी राजीव नगर स्थित मोबाइल की दुकान से दो लाख 10 हजार रुपये लागत के आठ मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर लिया।

उक्त प्रकरण पर तत्काल थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। जांच को गठित पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों का सत्यापन किया।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरों की जानकारी जुटाई। बीते मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपित छह नंबर पुलिया के पास घूम रहे हैं। जिस पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस को आता देख दोनों आरोपित वहां से भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top