Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

रोहित शर्मा ने टी-ट्वेंटी क्रिकेट में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड,रच दिया इतिहास

देहरादून।टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हिटमैन रोहित शर्मा टी20आई क्रिकेट में सिक्सर किंग बन गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया। ये मैच गीले मैदान के कारण सिर्फ 8-8 ओवर का हुआ था, लेकिन रोहित ने पहला छक्का जड़ते ही कमाल कर दिया।

रोहित शर्मा ने जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर की तीसरी गेंद पर पहला छक्का जड़ा तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया। मार्टिन गप्टिल के नाम 172 छक्के हैं, जबकि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला छक्का जड़ते हुए अपने छक्कों की संख्या को टी20आई क्रिकेट में 173 पर पहुंच दिया।

वहीं, अगर बात इस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इस मामले में भी रोहित शर्मा किंग बने हुए हैं। उन्होंने T20I क्रिकेट में 3600 से ज्यादा रन बनाए हैं। मेंस क्रिकेट में कोई भी क्रिकेटर 3600 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है। विराट कोहली 3586 रन अब तक बना चुके हैं। लंबे समय से इन दोनों बल्लेबाजों में रेस लगी हुई है, जिसमें मार्टिन गप्टिल (3497) का भी नाम है।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब रोहित पहले, मार्टिन गप्टिल दूसरे और क्रिस गेल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं। वहीं, चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का नाम है, जिन्होंने इस प्रारूप में 120 छक्के जड़े थे। इनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच 118 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top