Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

लोकसभा अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविधालय दीक्षांत समारोह में पहुंचे,कही ये बात

हरिद्वार।हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय टॉपर उर्वशी शर्मा, वंदना आर्य, चित्रा कश्यप, रूपम, आकर्षित मौर्य को उपाधि प्रदान की।

वहीं, उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है। यहां से शिक्षित विद्यार्थी जहां भी जाएं, दुखियों का सहारा बनें। अंधेरे के लिए सवेरा बनें। उन्होंने कहा कि यहां केवल आध्यात्मिक और आधुनिक शिक्षा ही नहीं जीवन प्रबंधन भी सिखाया जाता है।

कहा कि आज भारत दमदार ढंग से दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। दुनिया को नई दिशा देने का काम कर रहा है। इसमें युवाओं की बौद्धिक क्षमता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि भौतिकवाद में रहने वाले दुनिया के लोग भी शांतिकुंज जैसे स्थानों पर शांति प्राप्त करने के लिए आते हैं। डेमोक्रेसी और डेमोग्राफी भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। भारत के पास जीवंत और सशक्त लोकतंत्र है। दुनिया में सबसे अधिक कार्यशील जनसंख्या है। जिससे विज्ञान और आध्यात्म के बल पर भारत दुनिया का भी नेतृत्व में करेगा।

कहा कि यहां व्यक्ति और चरित्र निर्माण भी होता है। दो दशक में विश्वविद्यालय की ख्याति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। दुनिया में जो कुछ भी परिवर्तन हो रहा है उसे देखते हुए भारत ने नई दिशा दुनिया को दी है। उन्होंने विद्यार्थियों से यहां से अर्जित ज्ञान के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह के अध्यक्ष कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि देसंविवि एकमात्र विवि है। जहां ज्ञानदीक्षा समारोह होता है। जिसके माध्यम से युवाओं को चरित्रवान एवं निष्ठावान छात्र बनने की प्रतिज्ञा कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यहां से उत्तीर्ण होकर नए जीवन में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राएं विवि से प्राप्त गुणों का अन्यों में भी प्रसार करेंगे।

हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय टॉपर उर्वशी शर्मा, वंदना आर्य, चित्रा कश्यप, रूपम, आकर्षित मौर्य को उपाधि प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top