Headline
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

वन मंत्री सुबोध उनियाल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रुद्रप्रयाग

वन मंत्री सुबोध उनियाल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग।वन मंत्री सुबोध उनियाल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रुद्रप्रयाग।इस अवसर पर उन्होंने वन महोत्सव, हरेला एवं एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। वन मंत्री द्वारा जनपद में एक पेड़ माँ के नाम की शुरुआत करते हुए पुलिस लाइन रतूड़ा एवं शिवनंदी ग्राम में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के सभी विभागों को वन विभाग के सहयोग से इस पौधारोपण काल में अपने- अपने विभागों की वाटिका विकसित करने को कहा। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय प्रागण में खाली स्थानों पर इको क्लब बनाकर पेड़ लगाने एवं उनकी रक्षा करने को भी कहा। जनपद में हरेला कार्यक्रमों के दौरान 50 प्रतिशत फलदार पौधों का रोपण करने के निर्देश दिए। पौधारोपण एवं संरक्षण कार्यक्रमों में वन पंचायत एवं स्थानीय लोगों की भागीदारिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी रूद्रप्रयाग देवेन्द्र सिंह पुण्डीर, वन क्षेत्राधिकारी संजय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top