Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

वर्ष 2024 का प्रथम तहसील दिवस रुद्रप्रयाग तहसील में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

वर्ष 2024 का प्रथम तहसील दिवस रुद्रप्रयाग तहसील में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता द्वारा 08 समस्याएं दर्ज करवाई गई, जिसमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया

रुद्रप्रयाग।क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज तहसील रुद्रप्रयाग सभागार में वर्ष-2024 का प्रथम तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा 08 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें 03 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर चौकी वर्सिल के ग्रामीणों ने एक पेयजल पाइप लाईन क्षतिग्रस्त होने व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एकल शिक्षक की तैनाती संबंधी शिकायत दर्ज की। प्रधान सांदर भूपेंद्र सिंह जगवाण ने पोखरी मोटर मार्ग से सांदर तक मार्ग का निर्माण न किए जाने की शिकायत की। सांदर निवासी भूपेंद्र सिंह ने सांदर गांव के समीप बेसहारा पशुओं के लिए बने गौशाला सड़क मार्ग से दूर होने की समस्या से अवगत कराते हुए सीसी मार्ग निर्माण की आवश्यकता बताई। इस तरह आयोजित तहसील दिवस पर कुल 08 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें जिलाधिकारी ने 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवाया जबकि शेष शिकायतों का निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का यथासंभव प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जो भी शिकायतें क्षेत्रीय जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा दर्ज कराई गई हैं उन पर सभी अधिकारी शीघ्र कार्यवाही करते हुए शीर्ष प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्द्धन भट्ट, युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई, ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी सहित जन प्रतिनिधि व शिकायतकर्ता मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top