Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

वाह पंत वाह!कमाल का धमाल, शानदार शतक जड़ अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के

इंग्लैंड।भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का जलवा देखने को मिला है। पंत ने तूफानी बैटिंग का नजारा पेश करते हुए शानदार शतक जड़ दिया।

ऋषभ पंत की यह पारी भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण ‌रही. क्योंकि एक समय भारतीय टीम 98 रनों पर पांच विकेट खो चुकी थी और उसका 150 रन बनाना भी मुश्किल लग रहा था. ऐसे में पंत और जडेजा ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाल लिया. पंत का साल 2022 में यह दूसरा शतक है. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में आयोजित केपटाउन टेस्ट में भी पंत ने शानदार शतक जड़ा था. पंत अब एक कैलेंडर ईयर में दो शतक लगाने वाले चौथे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ने 28वें ओवर में सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को चौका जड़कर हाथ खोला तो 37वें ओवर में जैक लीच को 4, 4 और 6 लगातार 3 गेंदों में 3 बाउंड्री लगाया. पंत ने 43वें ओवर में जैक लीच को चौका जड़ते हुए 51 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की. चायकाल के बाद मैटी पोट्स को एक ओवर में 2 चौके ठोके।

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में ऋषभ पंत का धमाका देखने को मिला है. पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए शानदार शतक जड़ दिया. पंत ने शतक बनाने के लिए महज 89 गेंदें ली और 15 चौका और एक छक्का लगाया. पंत के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top