Headline
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव

विद्युत चोरों के खिलाफ अब तक एक्शन प्लान क्यों नहीं बना पाई सरकार – मोर्चा

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में भयंकर विद्युत संकट से जूझ रही सरकार आज तक लाइन लॉस (वितरण हानियां/ ए टी एंड सी हानियां) कम करने को लेकर कोई एक्शन प्लान नहीं बना पाई, जिस कारण विद्युत डकैत/ चोर आज भी विद्युत चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है | महंगे दामों पर बिजली खरीद होने की वजह से कर्ज में आकंठ डूबी सरकार सरकार का खजाना खाली हो रहा है एवं बिजली पर आश्रित व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो रहे हैं | सरकार सिर्फ कागजों में कार्रवाई की बात कर रही है, जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा है | नेगी ने कहा कि मोर्चा पिछले कई माह से लगातार सरकार से वितरण एवं ए टी एंड सी हानियां यानी लाइन लॉसेस कम करने के लिए चेताता रहा, लेकिन सरकार सोई रही | वर्ष 2019-20 में वितरण हानियां 13.40 फ़ीसदी तथा ए टी एंड सी हानियां 20.44 फीसदी थी तथा इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में 14.32 एवं 16.52 फ़ीसदी थी | उक्त लॉसेस के चलते सरकार को 1000 करोड से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है | मोर्चा के अथक प्रयास से बामुश्किल दो फ़ीसदी ही लाइन लॉसेस कम हो पाई | मोर्चा सरकार से मांग करता है कि विद्युत चोरों/ डकैतों के खिलाफ पूरी फोर्स लगाकर युद्ध स्तर पर छापेमारी की कार्रवाई करे | पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह, ओ.पी. राणा व विजय राम शर्मा मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top