Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी मिला ठेकेदार संघ

कोटद्वार।पर्वतीय ठेकेदार संघ समिति ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से मुलाकात करते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यों में रॉयल्टी की दरों में पांच गुना बढ़ोत्तरी को निरस्त किए जाने की मांग की है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह गुलदार के हमले से महिला की मौत की घटना का संज्ञान लिया।

ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि लोक निर्माण विभाग के कार्यों में रॉयल्टी की दरों में पांच गुना बढ़ोत्तरी से छोटे और मध्यम स्तर के ठेकेदार विभाग की निविदा ही नहीं ले पाएंगे. इससे उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा होगा. ठेकेदारों ने रॉयल्टी बढ़ाए जाने का फैसला वापस लिए जाने की मांग की. उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जारी खनन संबंधी नियमों को पूर्ण करना ठेकेदार के लिए असंभव है।

विधानसभा अध्यक्ष ने ठेकेदारों की बात सुनने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आर के सुधांशु एवं खनन सचिव पंकज पांडे से दूरभाष पर वार्ता की एवं संबंधित विषय के शासनादेश के बारे में जानकारी ली।

वहीं, लैंसडाउन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज में गोदी गांव में महिला को गुलदार द्वारा निवाला बनाने के बाद महिला की मौत हो गई. मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने वन विभाग के अधिकारियों के संग बैठक की।विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह गुलदार के हमले से महिला की मौत की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को परिजनों को मुआवजा जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग के कार्यों में रॉयल्टी की दरों में पांच गुनी बढ़ोत्तरी को निरस्त किए जाने एवं रॉयल्टी की कटौती पूर्व की भांति रखे जाने को लेकर बुधवार को पर्वतीय ठेकेदार संघ समिति, पौड़ी गढ़वाल मंडल के शिष्टमंडल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर मुलाकात की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ठेकेदार संघ को आश्वस्त करते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top