Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

विधानसभा सत्र में अघोषित बिजली कटौती पर नेता प्रतिपक्ष ने पूछा सवाल, सरकार पर लगाए आरोप

देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा सत्र के आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सदन में प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड में लोगों को बिजली नहीं मिल रही है. घंटों तक हो रही बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बिजली कटौती पर सरकार सवालों के जवाब देने से बच रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बिजली कटौती की वजह से लोग अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी महंगे दामों पर बिजली खरीद रहे हैं, यह एक जांच का विषय है।उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी यहां की जनता के लिए यह एक खिलवाड़ है, जो कि सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

सवालों से बच रही सरकार: यशपाल आर्य ने कहा कि सत्र 20 जून तक चलना था पर आज सत्र की समाप्ति की जा रही है, जिसकी वजह से विपक्ष के कई सवाल बाकी है और सरकार विपक्ष के सवालों से पूरी तरह बचने की कोशिश कर रही है।

प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती: उत्तराखंड में बिजली कटौती से आलाधिकारियों की नींद उड़ी हुई है. यूपीसीएल बिजली की कमी को पूरा करने के लिए बाजार से महंगी बिजली खरीद रहा है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) से मिले आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में वर्तमान में कुल 21 जल विद्युत परियोजनाएं संचालित है. इसमें से 17 जल विद्युत परियोजना राज्य सरकार की हैं और 2 पावर प्रोजेक्ट THDC के हैं. 2 पावर प्रोजेक्ट NHPC के हैं और 2 प्राइवेट प्रोजेक्ट हैं, जिसमें एक JP ग्रुप का और दूसरा GVK ग्रुप के हैं।

इसके साथ ही राज्य में 24 पावर प्रोजेक्ट बंद पड़े हैं. इसमें से 10 प्रोजेक्ट संचालित करने की अनुमति मिलने वाली है. यह पावर प्रोजेक्ट जाकर गंगा जल से संचालित है। उत्तराखंड ऊर्जा विभाग को राज्य के पावर प्रोजेक्ट सोर्सिंग से लगभग 15 मिलियन यूनिट प्रतिदिन प्राप्त हो रही है, बाकी यूपीसीएल बाहर से खरीदनी है।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने नियम 310 के तहत प्रदेश में बिजली कटौती और जल विद्युत परियोजना को लेकर सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी। जबकि उत्तराखंड में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कारखाने कई घंटों तक बंद रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top