Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

विधायक मदन कौशिक को बीजेपी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून।बीजेपी विधायक मदन कौशिक को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से सरकार और संगठन से दूर मदन कौशिक को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थक काफी खुश है।

उत्तराखंड की राजनीति में मदन कौशिक का बड़ा नाम है। उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती है। 2017 की त्रिवेंद्र सरकार में मदन कौशिक की नंबर टू की भूमिका की थी. वे न सिर्फ त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, बल्कि सरकार के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी उन्ही पर थी। हालांकि बाद में त्रिवेंद्र के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद मदन कौशिक को भी पार्टी ने सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और उन्हें संगठन की जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

उत्तराखंड की सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे प्रदेश के दिग्गज बीजेपी विधायक मदन कौशिक को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।मदन कौशिक के पास लंबे समय से कोई पद नहीं है। वर्तमान में मदन कौशिक हरिद्वार नगर की विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक है। इसके पहले वह उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की है, उसमें तीन नेताओं को कार्यसमिति में और पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही एक राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थक काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top