Headline
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव

विमान ईंधन की आसमान छूती कीमतों से एयरलाइनों को संकट : इकरा

[ad_1]

नयी दिल्ली। निवेश सूचना एवं क्रेडिट रेटिंग सेवाएं देने वाली एक फर्म के अनुसार रूस-यूक्रेन संघर्ष से विमानन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में तेजी इस समय विमानन सेवा क्षेत्र की दशा में सुधार की प्रक्रिया के सामने बड़ा खतरा बनकर खड़ी हुयी है।

इंवेस्टमेंट इंफोर्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ऑफ इंडिया (इकरा) ने जारी एक रिपोर्ट में कहा है, मई 2022 में एटीएफ की कीमतों में वार्षिक आधार पर 89 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है। रूस के यूक्रेन पर हमले के कारण उत्पन्न भू-राजनैतिक तनावों के चलते कच्चे तेल के दामों में उछाल आया है जिससे व्यवसाय जगत के सामने चुनौतियां पैदा हुयी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, एटीएफ की बढ़ती कीमत चालू वित्त वर्ष में उड्डयन उद्योग के कारोबार पर बड़ा असर डाल सकती हैं। सामान्य स्थिति बहाल होने पर कुल मिलाकर विमानों में भरी सीटों का अनुपात सुधरेगा जिससे एयरलाइन कंपनियों के राजस्व में सहायता मिलेगी। लेकिन वित्त वर्ष 2022-23 में एटीएफ की कीमतों में तेजी का भारतीय विमानन कंपनियों की आय पर असर होगा।

रेटिंग्स एजेंसी ने कहा कि अप्रैल 2022 में घरेलू विमान यातायात कोरोना से पहले के समय की तुलना में पांच प्रतिशत कम रहा पर माह के दौरान घरेलू एयरलाइनों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर यात्रियों की संख्या कोरोना से पहले के स्तर को पार कर गयी।
घरेलू मार्गों पर विमान यात्रियों की संख्या अप्रैल 2022 में एक साल पहले इसी माह की तुलना में 83 प्रतिशत बढक़र 1.05 करोड़ रही और यह कोरोना के पूर्व के समय से सिर्फ पांच प्रतिशत कम है। अप्रैल 2019 में यह संख्या 1.1 करोड़ थी। इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 18.5 लाख रही जो कोरोनाकाल से पूर्व की संख्या को पार कर चुकी है।

इकरा के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख सुप्रीयो बनर्जी ने कहा,उड़ानों का औसत दैनिक प्रस्थान अप्रैल 2022 में 2,726 रहा जो अप्रैल 2021 में 2,000 के औसत दैनिक प्रस्थान से अधिक है। मार्च 2022 में यह 2,588 था।
गत 27 मार्च को भारत से अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए नियमित उड़ानें शुरू होने और विभिन्न देशों के साथ उड़ानों की क्षमता के बारे में द्वपक्षीय समझौतों के संसोधन के बाद अप्रैल में भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 18.5 लाख यात्रियों को सेवाएं दी। अप्रैल 2019 में यह संख्या 18.3 लाख थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top