Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने आज सचिवालय स्थित कक्ष में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली

देहरादून।विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने मंगलवार सचिवालय स्थित कक्ष में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में मुख्य रूप से नई फिल्म नीति-2022 के संबंध में निर्देश दिये हैं कि नीति को उत्तराखण्ड राज्य के विशेष सन्दर्भ में व्यवहारिक और सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के पर्वतीय डेस्टिनेशन को चिन्हित कर वहां पर फिल्म निर्माण के लिए फिल्म निर्माता/निर्देशकों को प्रेरित किया जाए और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भांति एक फिल्म समारोह का आयोजन करके अभिनेता, अभिनेत्री, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक को पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये है कि स्थानीय बोली/भाषा पर आधारित फिल्म निर्माण को अंग्रेजी/हिन्दी भाषा पर आधारित फिल्म निर्माण के समकक्ष महत्व दिया जाय। Film and Television Institute, Pune/Satyajit Ray Film and Televison Institute, Kolkata में प्रवेश लेने वाले प्रदेश के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के विशेष प्राविधान किये जाए।

उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होगा और होटल, टैक्सी व्यवसाय में भी बढोतरी होगी। स्थानीय कलाकारों को लाभ मिलेगा, राज्य को एस.जी.एस.टी. के रूप में अधिक धनराशि राजस्व के रूप में प्राप्त होगी तथा पर्यटन को बढावा मिलेगा। बैठक में सूचना विभाग ई-ऑफिस का ढांचा शीघ्र विकसित करने और विभागीय आवश्यकता के अनुरूप विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये तथा कार्मिकों को अधिक दक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित करने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में अनु सचिव रजनीश जैन, संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उप निदेशक नितिन उपाध्याय एवं मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top