Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

वेल डन PWD, कल से यह पुल विधिवत रूप से आम वाहनों हेतु खोल दिया जाएगा

पौड़ी।नेशनल हाई वे-534 को एनएच-7 से जोड़ने वाले सतपुली-व्यासघाट-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर बांघाट में नयार नदी पर स्थित 48 वर्ष पुराना लौह सेतु इतनी जर्जर अवस्था में पंहुच गया था कि उसपर भारी वाहनों का संचालन भी असंभव हो गया था। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से कल्जीखाल,कोट व द्वारीखाल ब्लॉक के सैकड़ों गांवों की करीब 50 हजार की आबादी का आरोप था कि खनन कार्य मे लगे भारी डम्प ट्रकों की आवाजाही के कारण यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। आमजन ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी शिकायत करते हुए इस सेतु के जीर्णोद्धार की गुजारिश की, किन्तु लोनिवि ने बज़ट के अभाव का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिये।इस बीच स्थानीय जनता साहित वरिष्ठ पत्रकार अजय रावत और अनिल बहुगुणा ने डीएम

डॉ Ashish Chauhan से इस बाबत गुज़ारिश की, तो उन्होंने हज़ारों की आबादी की दुश्वारियों को देखते हुए भू-वैज्ञानिक व जिला खनन अधिकारी Ravi Negi को वस्तुस्थिति का भौतिक निरीक्षण करने के आदेश दिए, इसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ चौहान व जियोलॉजिस्ट रवि एस0 नेगी ने निर्णय लिया कि इस अतिआवश्यक कार्य हेतु हर हाल में धन निर्गत किया जाना जरूरी है, अंततः इस हेतु जिला खनिज न्यास से 2 करोड़ 25 लाख की भारी भरकम राशि लोनिवि के प्रोविंशियल डिवीजन पौड़ी को निर्गत की गई। आखिरकार 6 माह के पश्चात न केवल पुल का जीर्णोद्धार हुआ बल्कि इसकी क्षमता 16.2 टन से बढ़ाकर 30 टन भी कर दी गयी। कार्य पूर्ण होने के बाद 2 अप्रैल को यह सेतु विधिवत रूप से आम वाहनों हेतु खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top