Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

शहरी विकास मंत्री के निर्देश, संसाधन बढ़ाते हुए पर्यावरण मित्रों का मानदेय किया जाये 500 रुपए प्रतिदिन, यात्रा मार्गों में तीन चरणों में की जाए सफाई

[ad_1]

देहरादून। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय निदेशक ललित मोहन रयाल के साथ बैठक की। उन्होंने ऋषिकेश सहित प्रदेशभर के नगर निकायों को मिली धनराशि की जानकारी ली। साथ ही अन्य विषयों पर भी विस्तार से वार्ता की। विधानसभा कार्यालय में शहरी विकास मंत्री ने निदेशक ललित मोहन रयाल से पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर ऋषिकेश सहित प्रदेशभर के नगर निकायों को मिली धनराशि की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। 

उन्होंने प्रदेशभर के पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रुपए प्रतिदिन किये जाने वाली मुख्यमंत्री घोषणा के संदर्भ में कहा कि इस मामले में कई निकायों की शिकायत मिली है, उन्होंने सीएम घोषणा को तत्काल अमल में लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी निकाय अपने संसाधन बढ़ाते हुए पर्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन 500 रुपए करें। शहरी विकास मंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी नगर निकायों की व्यवस्था जानी।

शहरी विकास मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यात्रा मार्ग पर स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाए। तीन चरणों में सफाई की जाए। रात्रिकाल में कूड़ा उठान का कार्य किया जाए, जिससे अगले दिन यात्रियों को यात्रा मार्ग साफ मिले। उन्होंने कहा कि शौचालय की स्थिति चालू हालात में रहे, इसके व्यापक इंतजाम के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मार्ग में जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से हो। कहा कि कीटनाशक दवाओं का छिड़काव प्रतिदिन किया जाए। उन्होंने सम्पूर्ण कार्यों की समय दर समय मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top