Headline
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी देहरादून प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया

देहरादून।शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी देहरादून प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने रात्रि काल में मौके पर विभागीय अधिकारी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दूरभाष से ही लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया।

बुधवार की देर रात्रि मंत्री डॉ अग्रवाल ईसी रोड निकट द्वारका स्टोर पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मौके पर काम कर रहे मनोहर सैनी श्रमिक से जानकारी ली। मौके पर लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

वही डॉ अग्रवाल ने फुटपाथ बनाने के लिए कंक्रीट व रोड़ी-पत्थर की गुणवत्ता भी जांची। मौके पर साइट में काम कर रहे श्रमिक प्रदीप विश्वकर्मा से भी जानकारी ली। डॉ अग्रवाल ने मौके से ही लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रावत से दूरभाष पर वार्ता की।

डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा इन्वेस्टर सम्मिट हम सभी के सामने हैं। मगर अभी तक निर्माण कार्यों में तेजी नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि रात्रिकाल में कार्य करना उचित है मगर अधिकारियों का न होना निराशाजनक है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि रात्रिकाल में विभागीय कर्मचारी यहां मौजूद रहे। जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आए और उचित पैमाने के साथ गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने रोड पर जगह-जगह मलबे पड़े होने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे हटाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि ईसी रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत लगभग 30 करोड रुपए जिसमे फुटपाथ,अंडरग्राउंड केबल, एमयूडी सहित अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top