Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

शाहरुख की पठान को त्यौहार की तरह मनाएंगे उनके फैंस, 50,000 प्रशंसक देखेंगे पहला शो

शाहरुख खान की फिल्म पठान चर्चा में है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी के साथ ही शाहरुख के प्रशंसकों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। शाहरुख पिछली बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। इसके बाद से ही उनके प्रशंसकों को उनकी वापसी का इंतजार था। अब जब आखिरकार उनकी फिल्म आ रही है, तो उनके प्रशंसकों ने इसे त्यौहार की तरह मनाने की योजना बनाई है।

पठान पर यूं तो कई तरह के विवाद हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बायकॉट का ट्रेंड भी देखा गया। इन सबसे बेफिक्र शाहरुख के एक फैनक्लब  एसआरके यूनिवर्स ने फिल्म का खास तरीके से जश्न मनाने की योजना बनाई है।
रिपोर्ट के अनुसार  एसआरके यूनिवर्स देश के 200 शहरों में फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो (एफडीएफएस) का आयोजन कर रहा है। इसमें करीब 50,000 दर्शकों के शामिल होने का अनुमान है।

एसआरके यूनिवर्स के संस्थापक यश परयनी ने बताया कि मुंबई में सात-आठ जगहों पर एफडीएफएस का जश्न मनाया जाएगा और दिल्ली में छह जगहों पर इसका आयोजन होगा। इनके अलावा कई अन्य शहरों में भी इसी तरह इसका जश्न मनाया जाएगा। यश को उम्मीद है कि करीब 50,000 प्रशंसक इस जश्न का हिस्सा हो सकते हैं। केवल इन प्रशंसकों से ही फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

पठान के साथ ही यशराज फिल्म में अपने स्पाई यूनिवर्स की घोषणा की है। ऐसे में पठान, टाइगर 3 और वॉर के क्रॉसओवर की चर्चा है। पठान में ऋतिक रोशन और सलमान खान के कैमियो की भी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। पर्दे पर शाहरुख और जॉन अब्राहम का शानदार एक्शन देखने के लिए मिलेगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top