Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

शिमला के नारकंडा और पर्यटन नगरी मनाली में हुई सर्दी की पहली बर्फबारी

हिमाचल। प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और बारिश हुई है। प्रदेश में 128 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। शिमला के नारकंडा और पर्यटन नगरी मनाली में सर्दी की पहली बर्फबारी हुई है। सोमवार सुबह मनाली में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों ने होटलों से बाहर आकर बर्फबारी का आनंद लिया। रोहतांग दर्रा में दो फीट के करीब बर्फबारी होने की सूचना है। मढ़ी में एक फीट, अटल टनल के साउथ पोर्टल में स्थित धुंधी इलाके में आठ इंच और सोलंगनाला में पांच इंच तक बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। अटल टनल में भी पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मनाली-लेह मार्ग और शिंकुला दर्रा भी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है। कुल्लू-लाहौल की पहाड़ियों में जमकर बर्फबारी होने से मौसम कूल-कूल हो गया है।

जिला कुल्लू में भी मौसम ने कवरट ली है। जिला की पहाड़ियां भी बर्फबारी से सफेद हो गई है। बाह्य सराज को जोडने वाला नेशनल हाईवे-305 यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है। बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा सहित कई जगहों पर निगम की बसें फंस गई हैं। कुल्लू और लाहौल में सौ से अधिक सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। कुल्लू जिले के निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।

बर्फबारी को देखकर घाटी के बागवानों को इस बार सर्दियों में अच्छी बारिश रहने की उम्मीद है। वहीं नकदी फसलों के लिए भी बारिश संजीवनी बनी है। निचले क्षेत्रों में लहसुन की फसल सूखे के चलते पीली पड़ने लगी थी। इसके साथ किसान अब रबी फसल की बिजाई भी कर सकेंगे। चंबा जिले के भरमौर, पांगी और चुराह के टेपा पंचायत में ताजा बर्फबारी हुई है। पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top