Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आएंगे विद्युत जामवाल

वर्तमान में विद्युत जामवाल इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। उनके खाते में एक से बढक़र एक कई शानदार फिल्में हैं। अब एक और फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ गया है। वह राजपूत नेता शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह शेर सिंह की शख्सियत को पर्दे पर उतारेंगे। इस अभिनेता को एक अनदेखा अवतार में देखा जाएगा।

विद्युत ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का ऐलान किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, शेर सिंह राणा का समय आने वाला है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, विद्युत शेर सिंह राणा की बायोपिक में अभिनय करते दिखने वाले हैं। श्री नारायण सिंह जिन्होंने टॉयलेट: एक प्रेम कथा का निर्देशन किया था, वह इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, विशाल त्यागी और मोहम्मद इमरान फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

इस फिल्म का टाइटल शेर सिंह राणा रखा गया है। फिल्म की टीम में शामिल होकर विद्युत काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, फिल्म शेर सिंह राणा मेरी पहली बायोपिक है। मुझे लगता है कि नियति ने ही यह तय किया है, जिसके कारण निडर शेर सिंह की भूमिका मेरी झोली में आई। मैं विनोद और श्री नारायण के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

फिल्म को लेकर डायरेक्टर श्री नारायण ने भी अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, जब आप शेर सिंह की कहानियां सुनते हैं, तो आपको पता चलता है कि उनका जीवन रोमांच और साहस से भरा हुआ था। विद्युत ने इस एक्शन स्पेस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म में हम उन्हें एक ऐसे किरदार में देख पाएंगे, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। यह उसके बारे में है, जो अपने राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहता था।

शेर सिंह एक कट्टर राजपूत नेता हैं। उनपर तत्कालीन सांसद और डकैत फूलन देवी की हत्या का आरोप लगा। 25 जुलाई, 2001 को दिल्ली में फूलन की हत्या की गई थी। शेर सिंह ने कहा था कि उन्होंने फूलन से राजपूतों की हत्याओं का बदला लिया है। इसको लेकर शेर सिंह जेल में भी रहे, लेकिन वहां से भाग निकले। उन्होंने अफगानिस्तान जाकर पृथ्वीराज चौहान की कब्र खोजकर उनकी अस्थियां भारत लाने का भी दावा किया था।

बायोपिक के बाकी कलाकारों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन अभिनेत्री फिल्म में विद्युत की हीरोइन बनती हैं। विद्युत फिलहाल अपनी फिल्म  आईबी 71 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ अनुपम खेर दिखेंगे। हाल ही में उनकी फिल्म सनक रिलीज हुई थी। वह वर्तमान में इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर को होस्ट कर रहे हैं। 4 मार्च को डिस्कवरी प्लस पर इस शो की शुरुआत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top