Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आफताब का ड्रग्स कनेक्शन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली- एनसीआर। श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नया खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का ड्रग्स कनेक्शन से संबंधित महत्वपूर्ण इनपुट्स मिले हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूरत पुलिस ने आफताब  के एक दोस्त को मुंबई से गिरफ्तार किया है, इसका ड्रग्स तस्करों से संबंध हैं। दिल्ली पुलिस जल्द ही सूरत पुलिस से संपर्क करने जा रही है। ये बात पहले ही सामने आ चुकी है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश से गांजा लेकर दिल्ली आया था। पुलिस हिमाचल के भी ड्रग्स कनेक्शन को खंगाल रही है।  पुलिस के अनुसार आफताब के इस दोस्त की जानकारी सूरत पुलिस से ली जा रही है। आरोपी दोस्त का नाम फैसल मोमिन है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है आफताब कब से इसके संपर्क में था। क्या आफताब इससे ड्रग्स लेता था, इस बात की जांच की जा रही है। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब आफताब का पिता अमीन पूनावाला भी पुलिस के रडार पर आ गया है।

जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के वसई पहुंची दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा का 2020 का शिकायती पत्र सामने आने के बाद पुलिस को शक है कि अमीन पूनावाला लगातार अपने बेटे आफताब के संपर्क में था। सवाल ये खड़ा होता है कि इस दौरान उसने श्रद्धा के बारे में आफताब से क्यों नहीं पूछा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को यह भी शक है कि 5 जून को जब आफताब पैकर्स एंड मूवर्स एजेंसी के जरिये अपना सामान वसई से दिल्ली शिफ्ट कर रहा था, उस वक्त अपने पिता और परिवार से मिलने उनके घर पर गया था। क्या उसके पिता ने सामान शिफ्ट करने में मदद की थी। दिल्ली पुलिस इन सभी कोणों से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top