Headline
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन

श्रद्धा हत्यांकाड़- आरोपी आफताब की पांच दिन की पुलिस रिमांड खत्म, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

दिल्ली- एनसीआर। बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को श्रद्धा के शव के टुकड़े करने पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि उसने अपने बचाव में यानि खुद को बचाने के लिए शव के टुकड़े किए थे। उसके पास शव को ठिकाने लगाने का कोई और चारा नहीं था। हालांकि उसे श्रद्धा की मौत पर पछतावा जरूर है। उसका कहना है कि उसे उसकी मौत पर पछतावा है। उसकी किस्मत खराब है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसका श्रद्धा से मुंबई के समय से ही झगड़ा होना शुरू हो गया था। श्रद्धा उसे बर्तनों से मारती थी तो वह उसे थप्पड़ मारता था।

इस झगड़े में उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पूछताछ में हंसता रहा। पुलिस उसे मना करती थी तब भी वह हंसता रहता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बहुत ही तेज दिमाग का है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। वह सोच-समझकर हर बात कर जवाब देता है। इस बीच मृतका के शव के टुकड़े बरामद करने में जुटी पुलिस को बुधवार को भी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है। पुलिस इन अंगों की जोर-शोर से तलाश कर रही है। हालांकि महरौली के जंगल में काफी जंगली जानवर हैं। ऐसे में संभावना है कि शव के टुकड़ों को जानवर खा गए होंगे।

इस बीच पिछले छह महीने दिल्ली में बारिश भी हुई है। पुलिस को शव के टुकड़े करने वाले औजार भी नहीं मिले हैं। आरोपी ने ऑरी, ब्लेड व चापर आदि को 100 फुटा रोड पर रखे एमसीडी के बड़े वाले कूड़े के ड्रम में डाल दिया था। ऐसे में ये औजार कूड़े के साथ चले गए।आरोपी आफताब ने पूछताछ में ये खुलासा किया है कि श्रद्धा और वह मुंबई के जिस फ्लैट में रहते थे, वहां खुद को दोनों ने पति-पत्नी बताया था।दोनों एक साथ मुंबई के वसई के वाइट हिल्स सोसाइटी के फ्लैट 201 में करीब छह माह तक रहे थे। दोनों ने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए जो कागजात जमा किए थे, उसमें दोनों ने अपना रिश्ता पति-पत्नी का बताया था।

आरोपी आफताब की पांच दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की रिमांड और बढ़वाई जाएगी। पुलिस को अभी और सबूत एकत्रित करने हैं। श्रद्धा के शव के और हिस्से भी बरामद करने हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। मृतका के पिता विकास मदन वालकर को 15 सितंबर को पता लग गया था कि श्रद्धा गायब है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अगले दिन ही मुंबई में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने जांच के नाम पर काफी समय खराब कर दिया। मुंबई पुलिस 9 नवंबर को दिल्ली पुलिस के पास पहुंची थी। दिल्ली पुलिस ने करीब चार दिन में पूरे केस का खुलासा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top