Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

श्रावण मास का दूसरा सोमवार आज, प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से भक्तों का लगा है तांता

[ad_1]

देहारादून।  श्रावण मास के दूसरे सोमवार को आज शिवालयों व देवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों के बड़ी संख्या में पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शिवरात्रि पर्व पर जबरदस्त भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए हरिद्वार में प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। मंदिर के बाद जलाभिषेक के लिए भोलेनाथ के भक्त सुबह पांच बजे से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। श्रावण मास के दूसरे सोमवार के साथ ही अगले दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि है। ऐसे में धर्मनगरी के शिवमंदिरों व देवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेेंगे।

शिवालयों को इसके लिए सजाया गया है। धर्मनगरी के बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर, दक्ष प्रजापति मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, तिल भांडेश्वर महादेव, कुंडी सोटा मंदिर में सुबह से ही शिवभक्त पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक करेंगे। पुलिस प्रशासन ने मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। थाना व कोतवाली प्रभारियों को मंदिरों पर पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही चेकिंग करने के आदेश भी दिए हैं।

सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ की सुसराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की  भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

मान्यता है कि भगवान शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की अपार कृपा मिलती है।

मान्यता है कि भगवान शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल स्थित दक्षेश्वर प्रजापति में ही निवास करते है और यही से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते है। ऐसे में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया जाए तो वे प्रसन्न होते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top